Headlines

भोजपुर में जहरीले सांप ने महिला को काटा:अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, कमरे से गोइठा निकालने गई थी




भोजपुर में जहरीले सांप ने एक महिला का काट लिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका की पहचान तेंदूनी गांव निवासी रामाकांत सिंह की पत्नी सुमला देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे शंभू कुमार ने बताया कि जब मां खाना बनाने के लिए कमरे में रखे गोइठा निकालने गई। उसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डस ले। जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरोंने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजन वापस लेकर घर आ गए। परिवर में तीन पुत्र चंदन कुमार, शंभू कुमार, मुन्ना कुमार और एक पुत्री गुड़िया कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *