Headlines

दरभंगा में देसी पिस्टल के साथ युवक अरेस्ट:सरकारी भवन के पास घूम रहा था, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा




दरभंगा जिले में विशनपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक देसी पिस्टल बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर निवासी रामप्रीत सहनी के पुत्र सुमीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि विशनपुर चौक स्थित सरकारी भवन के आसपास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के निर्देश पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। संदेह के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई। हथियार बरामद होते ही पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार युवक के पास हथियार कहां से पहुंचा। साथ ही हथियार रखने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था और क्या उसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध है। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस संभावित हथियार तस्करी के नेटवर्क और हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की आशंका वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *