![]()
जमुई में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक लड़के और लड़की को कुछ युवक सड़क पर रोकते दिख रहे हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार और कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। वीडियो जमुई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है। दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। एक मिनट और 35 सेकंड के दो वीडियो वायरल घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो करीब 1 मिनट 2 सेकंड का है, जबकि दूसरा करीब 35 सेकंड का बताया जा रहा है। इन वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर पिंकी प्रज्ञा नाम के वेरिफाइड यूजर ने पोस्ट किया है। पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टैग कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस वीडियो की भी कर रही जांच वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वायरल वीडियो वास्तव में जमुई जिले का है या नहीं। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस नाबालिग छात्र-छात्रा और उनके परिवार से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वायरल वीडियो और घटना से जुड़े दावों की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link
10वीं की छात्रा का प्राइवेट-पार्ट छुआ, 10 लोगों ने घसीटा:स्कूटी से घूमने गई थी, रास्ते में रोककर वारदात, VIDEO वायरल होने पर पुलिस की छानबीन शुरू
