Headlines

Sensex Nifty Stock Market Update; BSE NSE (10 July 2026)


  • Hindi News
  • Business
  • Sensex Nifty Stock Market Update; BSE NSE (10 July 2026) | IT Metal TCS Shares Price

मुंबई5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी शुक्रवार, 10 जुलाई को सेंसेक्स 828 अंक (1.08%) की तेजी के साथ 77,569 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 244 अंकों (1.02%) की तेजी रही, ये 24,206 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।

टीसीएस के नतीजों के बाद शेयर 0.90% चढ़ा

2026-2027 की पहली तिमाही के नीतेजों के बाद टीसीएस के शेयर में आज 0.90% की तेजी रही। ये 2,068 रुपए पर बंद हुआ। बीते 6 महीने में टीसीएस का शेयर करीब 30 परसेंट गिरा है। वहीं एक साल में ये 40% टूटा है।

टीसीएस का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान तिमाही के 12,760 करोड़ रुपए के मुकाबले 5% बढ़कर 13,349 करोड़ रुपए रहा है। इस अवधि के दौरान ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 14% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है और इसके लिए 15 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 7476 184 2.52%
निक्केई (जापान) 68558 814 1.20%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24175 145 0.60%

कल अमेरिकी बाजार में भी रही थी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 52487 139 0.27%
नैस्डैक 26207 336 1.30%
S&P 500 7544 61 0.81%

कल विदेशी निवेशकों ने 533 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 2,058 6,256 46,664
FII/FPI -533 2,066 -3,698

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कल सेंसेक्स 238 अंक चढ़कर 76,742 पर बंद हुआ था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *