मुजफ्फरपुर के SKMCH परिसर से एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और मोतिहारी में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले। इसमें एक व्यक्ति लड़की को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके ब
.
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी मूल रूप से मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है और छतौनी थाना क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रहता था। मिली जानकारी के अनसार, इसी किराए के मकान में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया।
ापिता ने दी थी शिकायत, CCTV से मिला सुराग
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 20 सितंबर को SKMCH ओपी में एक व्यक्ति ने आवेदन देकर अपनी बेटी को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से ले जाने की जानकारी दी थी। मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने SKMCH परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज में लड़की एक व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद SSP के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व SDPO टाउन-2 कार्तिकेयन ए.के. कर रहे थे। इसमें SKMCH ओपी प्रभारी समेत पुलिस टीम शामिल थी।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
पैसे देने की बात कहकर साथ ले गया
पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की का परिचित नहीं था। उसने कथित तौर पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ चलने के लिए तैयार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने उसे पैसे देने और उसके पिता के ससुराल की तरफ से भेजे जाने की बात कहकर विश्वास में लिया और अपने साथ ले गया।
इसके बाद उसे मुजफ्फरपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित अपने किराए के मकान में ले गया। पुलिस के अनुसार, वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
CCTV के बाद तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना को जांच में शामिल किया। लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

आरोपी टीवी का मरीज बताया जा रहा है।
इलाज के लिए SKMCH आया था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी खुद टीबी का मरीज है और इलाज के लिए SKMCH आया था। बताया जा रहा है कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
सिटी एसपी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
