![]()
बांका जिले के बौंसी बाजार में मंगलवार को झपटमारी की एक घटना हुई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश उर्फ विक्की मिश्रा की बुजुर्ग मां दुर्गा मिश्रा के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। दुमका रोड की तरफ तेजी से फरार दुर्गा मिश्रा मंगलवार को अपने घर के पास थीं। तभी थाना कॉलोनी की तरफ से प्लैटिना बाइक पर सवार दो युवक वहां आए। उन्होंने दुर्गा मिश्रा के गले से करीब एक भर का सोने का हार झपट लिया। बुजुर्ग महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बदमाश बाइक से डैम रोड की तरफ भाग निकले। इसके बाद वे दुमका रोड की तरफ तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। झपटमारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर नाराजगी जताई और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सूचना मिलने पर बौंसी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। घटना की खबर मिलने के बाद एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
BJP जिलाध्यक्ष की मां के गले से चेन झपटी:बांका में बाइक सवार 2 बदमाश एक भर सोने का हार लेकर भागे
