![]()
मोतिहारी के सदर प्रखंड परिसर में रविवार को आईटी असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बिट्सा के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने की। इसमें कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत सेवा से जुड़ी मांगों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मियों की समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों पर विचार किया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि अलग-अलग स्तर पर मांग उठाने के बजाय अब सभी संगठन मिलकर एक मंच से आवाज उठाएंगे। आईटी असिस्टेंट से लेकर डाटा ऑपरेटर तक होंगे एकजुट बैठक में आईटी असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और बेल्ट्रॉन डाटा ऑपरेटरों का संयुक्त मोर्चा बनाने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों के कर्मियों को एकजुट कर उनकी मांगों को सरकार और संबंधित विभागों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। 15 साल से कम वेतन पर काम करने का आरोप कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि कर्मी पिछले 15 वर्षों से कम वेतन पर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर सरकार का पर्याप्त ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार सभी संगठन मिलकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। पहले अलग-अलग धरना, अब एक मंच से आंदोलन प्रकाश कुमार ने कहा कि पहले कर्मचारी अलग-अलग धरना-प्रदर्शन करते थे। इससे उनकी मांगों को अपेक्षित मजबूती नहीं मिल पाती थी। इस बार सभी संगठन एक मंच पर आकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर बनेगी आगे की रणनीति बैठक में तय हुआ कि संयुक्त मोर्चा आने वाले दिनों में अधिक से अधिक कर्मियों से संपर्क करेगा। उनसे समस्याएं और सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर पर तय नियमों के अनुसार आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, खुर्शीद आलम, संजीव राम समेत कई कर्मी मौजूद थे।
Source link
राज्यकर्मी का दर्जा मांगेंगे आईटी असिस्टेंट-डाटा ऑपरेटर:मोतिहारी में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और बेल्ट्रॉन कर्मियों ने बनाया संयुक्त मोर्चा
