![]()
सुपौल में बुधवार को गेहुआ नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उपलाता हुआ मिला। घटना मरौना थाना क्षेत्र के अगरगरहा गांव के पास की है। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी मरौना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मरौना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल करते हुए उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। शरीर पूरी तरह गलने लगा है, जिससे उसकी स्थिति काफी खराब हो गई है। शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान पुलिस के अनुसार, शव के शरीर पर फिलहाल किसी प्रकार के चोट या अन्य निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, व्यक्ति की मौत कैसे हुई और शव नदी तक किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मरौना थानाध्यक्ष रेमन भास्कर ने बताया कि अगरगरहा गांव के पास गेहुआ नदी से करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारण और शव नदी में पहुंचने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
गेहुआ नदी में मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव:सुपौल में निर्वस्त्र हालत में हुआ बरामद, शरीर गलने लगा; पहचान में जुटी पुलिस
