Headlines

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें:झाझा-जमुई होकर 17-17 फेरे लगाएंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत




दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत का एलान किया है। त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली-हावड़ा और अमृतसर-कोलकाता के बीच चलेंगी। आसनसोल मंडल के पीआरओ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से चलेगी। यह अगले दिन रात 1:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार तड़के 1:40 बजे हावड़ा से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई और किऊल स्टेशनों पर दोनों तरफ रुकेगी। इससे झाझा, जमुई और आसपास के यात्रियों को दिल्ली और हावड़ा आने-जाने में आसानी होगी। 25 नवंबर तक हर बुधवार रात अमृतसर से चलेगी इसी तरह, गाड़ी संख्या 04624 अमृतसर-कोलकाता पूजा स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार रात 8:10 बजे अमृतसर से चलेगी। यह तीसरे दिन दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार सुबह 4:45 बजे कोलकाता से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किऊल में होगा। हालांकि, दी गई जानकारी के मुताबिक, जमुई स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुकेगी। रेलवे के मुताबिक, दोनों जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें कुल 17-17 फेरे लगाएंगी। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और एसी कोच होंगे। टिकटों की बुकिंग जल्द ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट और आरक्षण केंद्रों पर शुरू होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *