Headlines

विधायक की मंत्री से बाईपास और नाला बनाने की मांग:कैमूर में संगीता कुमारी ने जल निकासी के लिए किया अनुरोध




मोहनिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता कुमारी ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपने क्षेत्र की दो बड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने पटना मोड़ से अमरपुरा होते हुए मोहनिया-भभुआ पथ तक बाईपास सड़क बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अभी भभुआ या रामगढ़ जाने वाले वाहनों को चाँदनी चौक मोहनिया से गुजरना पड़ता है। इससे हर दिन घंटों जाम लगा रहता है। पानी निकलने की समस्या पर भी दिलाया ध्यान बाईपास बनने से भारी वाहनों को एक आसान रास्ता मिल जाएगा। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और इलाके में व्यापार व खेती से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, विधायक संगीता कुमारी ने परसथुआ से कुदरा मुख्य सड़क के किनारे बसे गांवों में पानी निकलने की समस्या पर भी ध्यान दिलाया है। सही नाला न होने के कारण बारिश में पानी भर जाता है, कीचड़ होता है और सड़कें खराब हो जाती हैं। इससे रिहायशी और कारोबारी इलाकों पर असर पड़ता है। विधायक ने मंत्री से कहा है कि अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और तकनीकी सर्वे कराने का निर्देश दें। उन्होंने बाईपास के लिए डीपीआर (DPR) तैयार करने और नाला बनाने के लिए जल्द प्रशासनिक मंजूरी देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *