Headlines

पीएम के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेंगे 250 दीये:एक महीने तक होंगे जनकल्याण के कार्य, प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर भी लगेंगे




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर सेवा संकल्प महाअभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला के तत्वावधान में बेनीपुर के धेरुख में पीसी आयोजित की गई। इसमें दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. ठाकुर ने बताया कि 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जिले के प्रत्येक बूथ पर 250 दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही सेवा संकल्प महाअभियान के तहत एक माह तक लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण, दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण, खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए जिम्मेदारी दी जा रही है।
अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान
सांसद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों को रेखांकित करना और उनके सेवा भाव से लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में की और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था। अक्टूबर 2026 में उनके जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होंगे। पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प, स्पष्ट विजन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देश में व्यापक बदलाव लाने का प्रयास किया है। उनके नेतृत्व में देश को नई दिशा और सामर्थ्य मिली है।
पीसी में ये रहे मौजूद पीसी भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम झा, संतोष कुमार झा, रजनीश सुन्दरम, प्रवीण कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार सहित जिला संगठन के पदाधिकारी और विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *