Headlines

पटवन के लिए खींचे ओपन वायर से किसान की मौत:जमुई में बांस-बल्ले के सहारे खेत तक ले जाया गया था बिजली का तार




जमुई में सिंचाई के लिए बांस-बल्ले के सहारे खींचे गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह सिमुलतला थाना क्षेत्र के चरैया गांव में बड़ूआ नदी के पास हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चरैया गांव निवासी 65 वर्षीय नारायण राणा के रूप में हुई है। बताया गया कि खेतों की सिंचाई के लिए बांस और बल्लों के सहारे बिजली का तार खींचा गया था। इसी दौरान नारायण राणा करंट वाले नंगे तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम और सिमुलतला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण भी इस घटना से दुखी थे। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा बॉडी ग्रामीणों ने बताया कि खेतों तक बिजली पहुंचाने के लिए इस तरह खुले और असुरक्षित तरीके से तार खींचने से हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नारायण राणा सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए थे। तभी वे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी करीब एक घंटे बाद मिली। सिमुलतला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और खेत तक बिजली का तार किस तरह खींचा गया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *