Headlines

गया जाते समय जहानाबाद बॉर्डर पर तेजस्वी का स्वागत:कार्यकर्ताओं ने किया फूल-मालाओं से अभिनंदन, प्रशासन अलर्ट




जहानाबाद में रविवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जहानाबाद जिले की सीमा पर राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव गया जिले के टिकारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनका काफिला जहानाबाद के सलेमपुर गांव के पास पहुंचा, जहां पहले से बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। फूल-माला पहनाकर किया स्वागत तेजस्वी यादव के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और नारे लगाकर अपनी खुशी जताई। तेजस्वी यादव ने भी वाहन से हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। काफी देर से इंतजार कर रहे थे कार्यकर्ता राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए सलेमपुर गांव के पास काफी देर से जुटे हुए थे। काफिले के पहुंचने पर सड़क पर कुछ समय के लिए भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखा और काफिले को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम तेजस्वी यादव के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। काफिले के निर्धारित मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, ताकि यातायात या सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो। स्वागत के बाद तेजस्वी यादव का काफिला सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया जिले के टिकारी के लिए रवाना हो गया। इस दौरान जहानाबाद सीमा पर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *