Headlines

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राजनगर परिसर का करेंगे दौरा:ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों का लेंगे जायजा; पिलखवार गांव में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल




मधुबनी जिले के राजनगर स्थित ऐतिहासिक राजनगर परिसर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर करीब साढ़े 3 बजे राजनगर परिसर पहुंचेंगे। यहां वे परिसर का भ्रमण करेंगे और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजनगर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने वाले रास्तों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पिलखवार गांव में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल राजनगर परिसर के दौरे के बाद मुख्यमंत्री राजनगर प्रखंड के पिलखवार गांव जाएंगे। यहां वे एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गांव में भी तैयारियां की गई हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी किए गए इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *