Headlines

80 साल पुराना राधे-कृष्ण मंदिर का जन्माष्टमी मेला शुरू:कटिहार में 5 बीघा में लगा; नेपाल-बंगाल के कलाकारों की प्रस्तुति, दुकानें-बड़े झूले बने आकर्षण




कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की राजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव स्थित प्राचीन राधे-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर लगने वाले मेले का शुभारंभ हो गया है। चार दिवसीय यह मेला 4 से 7 सितंबर तक चलेगा। मेले को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। मेला परिसर में नवयुवक संघ की ओर से पहले दिन भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बिहार, नेपाल और बंगाल से आए कलाकारों ने भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी। शनिवार रात 9 बजे से पड़ोसी देश नेपाल के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। गीत-संगीत, भाव नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। तेज मूसलाधार बारिश के बावजूद पंडाल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम रविवार सुबह 5 बजे संपन्न हुआ। दीप जलाकर किया गया मेले का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन कोढ़ा विधायक कविता पासवान, मेला कमेटी के संयोजक रवि झा, राजवाड़ा के उपसरपंच शंभू कुमार चौबे और सचिव प्रदीप चौहान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। 5 बीघा जमीन पर सजा मेला मेला कमेटी के संयोजक रवि झा ने बताया कि गोविंदपुर में यह मेला पिछले 80 वर्षों से आयोजित हो रहा है। समय के साथ मेले का विस्तार होता गया। इस बार करीब 5 बीघा खाली जमीन पर मेला लगाया गया है। टावर झूला और मौत का कुआं बना आकर्षण मेले में मनोरंजन के लिए नालंदा का टावर झूला, मौत का कुआं और ड्रैगन ट्रेन समेत कई बड़े झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा खाने-पीने और घरेलू सामान की 100 से अधिक दुकानें भी सजाई गई हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मेले में कई तरह के आकर्षण मौजूद हैं। नेपाल समेत कई इलाकों से पहुंच रहे श्रद्धालु मेले में सिर्फ कटिहार ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल और पश्चिम बंगाल के साथ अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले के अलग-अलग इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी पहुंच रहे हैं। मेले के कारण गोविंदपुर गांव में पूरे दिन चहल-पहल बनी हुई है। सुरक्षा के लिए पुलिस और कैमरों से निगरानी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए रोतारा थानाध्यक्ष लालसर बिंद के नेतृत्व में करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, मेला कमेटी की ओर से 16 सीसीटीवी कैमरे और दो ड्रोन कैमरों से पूरे परिसर पर नजर रखी जा रही है। पेयजल और प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से मेले में लोगों के लिए पीने के साफ पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई है। मेला आयोजन को सफल बनाने में फूल कुमार चौहान, सुमन कुमार, सूर्यनंद मिश्रा, राजेश कुमार समेत गोविंदपुर और लक्ष्मीपुर गांव के ग्रामीण जुटे हुए हैं। रविवार को बंगाल के कलाकार पेश करेंगे झांकी आयोजन समिति के मुताबिक, रविवार की शाम पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों की ओर से आकर्षक झांकी की प्रस्तुति की जाएगी। इसे लेकर भी श्रद्धालुओं और दर्शकों में उत्साह है। चार दिवसीय मेले के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रम जारी रहेंगे। मेले की कुछ और तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *