Headlines

'रसोइया कर्मियों को 10 हजार रुपये मानदेय मिले':खगड़िया में यूनियन की जिला कमिटी बैठक, 26 नवंबर को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन




खगड़िया में बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स (रसोइया) यूनियन की जिला कमिटी की बैठक रविवार को सीपीआईएम जिला कार्यालय के सभागार में हुई। अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने की। बैठक में स्कूली रसोइया कर्मियों की समस्याओं और आगामी आंदोलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 3300 रुपये मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल यूनियन नेता संजय कुमार ने कहा कि रसोइया कर्मी बेहद कम मानदेय पर स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन बनाने और परोसने का महत्वपूर्ण काम कर रही हैं। इसके बदले उन्हें महज 3300 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। बढ़ती महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से रसोइया कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर कम से कम 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। अवकाश, बीमा और नौकरी की भी मांग बैठक में रसोइया कर्मियों के लिए विशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश और आकस्मिक अवकाश देने की मांग उठाई गई। साथ ही स्वास्थ्य बीमा, सेवानिवृत्ति या मृत्यु के बाद आश्रित को नौकरी, साल में एक जोड़ी ड्रेस देने की मांग भी की गई। यूनियन ने स्पष्ट किया कि रसोइया कर्मियों से खाना बनाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं लिया जाए। खासकर उनसे झाड़ू लगवाने और शौचालय साफ कराने पर रोक लगाने की मांग की गई। 26 नवंबर को दिल्ली में होगा प्रदर्शन जिला सचिव नीतू देवी ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें रसोइया कर्मियों का मानदेय 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने, बिना वजह परेशान करने या काम से हटाने पर रोक लगाने और हर महीने के पहले सप्ताह में मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख होगी। सभी प्रखंडों में होंगी बैठकें उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से अधिक से अधिक रसोइया कर्मियों को आंदोलन से जोड़ने की तैयारी की जाएगी। बैठक में लालबहादुर सिंह, मीरा देवी, वीना देवी, अनिता देवी, रानी देवी, मिंटू देवी, नसीमा खातून, रिंकू देवी, शारदा देवी, कृष्ण देवी, राजेश कुमार, सुनीता देवी, ललिता देवी, बबलू यादव, रीता देवी, सीता देवी, अरविंद यादव, दिनेश रजक, संजू देवी, तारा देवी, रुना देवी, रंजू देवी और बिंदु देवी समेत दर्जनों रसोइया कर्मी मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *