![]()
सीतामढ़ी शहर के शांति नगर स्थित ब्रह्मर्षि सेना के कार्यालय में रविवार को संगठन का आठवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। समारोह के दौरान बालकृष्ण को ब्रह्मर्षि सेना का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। सामाजिक कार्यों को तेज करेगा संगठन समारोह को संबोधित करते हुए ब्रह्मर्षि सेना के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम कश्यप ने कहा कि संगठन आने वाले दिनों में सामाजिक कार्यों को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के कार्य को गति देने के साथ गरीब छात्रों के लिए छात्रावास बनाने की दिशा में भी पहल की जाएगी। युवाओं को नशे के नुकसान के प्रति किया जाएगा जागरूक गौतम कश्यप ने बताया कि युवाओं को सूखे नशे यानी नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संगठन की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने और सामाजिक रूप से जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पंचायत से जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य नए जिलाध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि ब्रह्मर्षि सेना को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक मजबूत किया जाए। साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संगठन लगातार काम करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। एकजुटता और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता स्थापना दिवस समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने समाज में एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
Source link
सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना का आठवां स्थापना दिवस:बालकृष्ण बने नए जिलाध्यक्ष; मंदिर निर्माण, गरीब छात्रों के लिए छात्रावास, नशा मुक्ति अभियान चलाने का ऐलान
