![]()
मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र की गोबड्डा पंचायत में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 70 वर्षीय तिलो मांझी पर अपने 40 वर्षीय दिव्यांग बेटे चंद्रशेखर मांझी की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है। दिव्यांग बेटे को लेकर पिता अक्सर देता था ताना परिजनों के मुताबिक, चंद्रशेखर दिव्यांग था और काम करने में असमर्थ था। इसी बात को लेकर पिता तिलो मांझी अक्सर उसे ताना देता था। घटना से पहले भी दोनों के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद तिलो घर से चला गया था। देर रात घर लौटा, सोते समय किया हमला आरोप है कि देर रात तिलो मांझी वापस घर लौटा। उस समय चंद्रशेखर घर में सो रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर सो रहे बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। जरूरी कागजात लेकर फरार हुआ आरोपी वारदात के बाद आरोपी पिता अपने जरूरी कागजात और आधार कार्ड लेकर घर से फरार हो गया। सुबह परिवार के लोग जब जागे तो चंद्रशेखर को खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। चंद्रशेखर की मौत के बाद उसकी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर ग्रामीण भी हैरान हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
Source link
मुंगेर में पिता ने दिव्यांग बेटे को कुल्हाड़ी से काटा:सोते समय किया सिर पर वार, मौके पर मौत; खून से सनी कुल्हाड़ी मिली
