![]()
बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र में अलका सिनेमा हॉल के पास वाले मोहल्ले में 14-15 जुलाई की देर रात देवराज कुमार उर्फ देवा को गोली मारी गई थी। मामले में एक और आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आदित्य कुमार उर्फ राजा भगवानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के कपस्या मोहल्ले में रहता था। देवराज उर्फ देवा को गोली मारने के बाद आदित्य कुमार उर्फ राजा लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान इनपुट मिला कि आदित्य राजा बड़हिया थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही बेगूसराय DIU, एसटीएफ SOG-1 और लखीसराय जिला के बड़हिया थाना की पुलिस में संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी मनीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल आदित्य उर्फ राजा से पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिचित को घर छोड़कर किराए के कमरे पर जा रहा था दरअसल, खगड़िया जिला के गंगौर ओपी क्षेत्र स्थित तेतरबाद चांदपुरा के रहने वाले जवाहर साह का बेटा देवराज उर्फ देवा (27) सिंघौल थाना क्षेत्र स्थित नागदह में रहकर गाड़ी चलाता था। यहां उसका असमाजिक गतिविधि वाले लोगों से भी संपर्क था। 14-15 जुलाई की रात वह एक परिचित महिला को उसके घर पर छोड़कर अपने किराए के कमरे की ओर जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर उसे रोक लिया। मारपीट और गाली-गलौज की गई। उसके बाद चेहरे पर गोली मार कर बदमाश भाग गए। इस मामले में देवराज उर्फ देवा के बयान पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था।
पीड़ित के साथ मारपीट भी हुई थी पुलिस को दिए बयान में देवा ने बताया था कि उस रात 1:00 से 1:30 बजे के बीच अपनी परिचित महिला आरती को अलका सिनेमा हॉल के पीछे वाली गली में स्थित कमरे पर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए बैठे मिंटू यादव, आदित्य कुमार उर्फ राजा और उनके सहयोगियों ने उन्हें घेर लिया। पुराने केस-मुकदमे और रंजिश को लेकर देवराज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आदित्य कुमार उर्फ राजा ने देवराज के साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान आरोपी मिंटू यादव ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और देवराज के चेहरे पर गोली चला दी।
तीन दिन पहले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। तीन दिन पहले पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी मिंटू यादव को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर रेलवे के परिसर में छुपा कर रखे गए पिस्टल गोली भी बरामद किए गए थे। पूछताछ में मिंटू यादव ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी और इनपुट दिए थे। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही थी और बुधवार को आदित्य उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link
बेगूसराय में गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तार:1 महीने पहले अलका सिनेमा हॉल के पास मारी थी गोली, 3 दिन पहले मुख्य आरोपी धराया था
