Headlines

वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:सहरसा में टहलने के लिए निकला था घर से, 2 बच्चों का था पिता




सहरसा के बनगांव थाना इलाके में फोरलेन हाईवे पर एक मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बनगांव थाना इलाके वार्ड 07 निवासी मले कामत के बेटे प्रभास कामत(40) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभास कामत घर से करीब 2 किलोमीटर दूर महिषी बाईपास मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की गश्ती गाड़ी ने सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद उसकी पहचान प्रभास के रूप में हुई। मजदूरी कर परिवार का करता था गुजारा प्रभास अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। वह गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके पिता मले कामत ने बताया कि प्रभास दो बच्चों के पिता थे। उनकी 14 साल की बेटी और 15 साल का बेटा है। प्रभास की कमाई से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार बिखर गया है। बनगांव थाना अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *