![]()
शेखपुरा में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने एड्स जागरूकता रैली निकाली। यह रैली शहर में एड्स रोगियों को खोजने के लिए शुरू किए गए दो महीने के विशेष अभियान का हिस्सा थी। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने सदर अस्पताल से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरमणि भारती, सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार और एड्स कार्यक्रम परामर्शी सुनीता कुमारी मौजूद थे। एड्स से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ जीएनएम स्कूल और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने भी रैली में हिस्सा लिया। रैली सदर अस्पताल से शुरू होकर पटेल चौक से होते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंची। इसमें शामिल लोगों ने एड्स से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अगले दो महीने तक पूरे जिले के गांवों और मोहल्लों में एड्स पीड़ित लोगों की खोज की जाएगी। तीन पुरुष कैदियों में एड्स के लक्षण इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में शिविर लगाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अब तक 500 एड्स रोगियों का इलाज चल रहा है, जिन्हें मुफ्त दवाएं दी जा रही हैं। पिछले आठ महीनों में 30 नए एड्स रोगी मिले हैं। एक खास बात यह भी है कि पिछले अगस्त में शेखपुरा जेल में बंद तीन पुरुष कैदियों में एड्स के लक्षण पाए गए हैं।
Source link
शेखपुरा में एड्स जागरूकता रैली, 500 मरीज का इलाज:सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी, जेल में 3 कैदी भी संक्रमित
