Headlines

सकरी में गाय हटाने उतरे ट्रक चालक को मारी टक्कर:कैमूर में हादसा, चेनारी निवासी चालक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर




कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां लक्ष्मी टायर दुकान के पास एक ट्रक सड़क पर आई गाय से टकरा गया। ट्रक चालक गाय को रास्ते से हटाने के लिए नीचे उतरा, तभी पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीर गोविंद कुमार और उनके साथियों ने घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि चालक के सिर, चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें लगी हैं। उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के पेवंदी गांव निवासी इंदल यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कुदरा थाना पुलिस सीएचसी कुदरा पहुंची और घायल चालक के बारे में जानकारी ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *