![]()
शेखपुरा में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने बुधवार को सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घरों और इमारतों की छतों पर लगे रूफटॉप सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को लेकर बातचीत की। डीएम ने ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के फायदे बताते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली बिल में भी बड़ी बचत की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपने घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने और पीएम सूर्य घर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। तीन किलोवाट तक बढ़ी सब्सिडी डीएम ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है। 1 किलोवाट पर 40 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 80 हजार रुपये और 3 किलोवाट पर 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान बताया गया। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम से उत्पादित अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है, जिससे उपभोक्ता अपना बिजली बिल शून्य तक कर सकते हैं। आवेदनों का जल्द निपटारा करने का निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम ने बिजली विभाग और सौर ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को ग्रामीणों को सब्सिडी की प्रक्रिया और सोलर सिस्टम लगाने से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने को भी कहा। मौके पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, सौर ऊर्जा एजेंसी के प्रतिनिधि समेत कई स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
डीएम बोले-'छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाएं ग्रामीण':शेखपुरा में लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे बताए, सब्सिडी की दी जानकारी
