Headlines

तेज प्रताप यादव को मिली धमकी:फेसबुक पोस्ट पर लिखा- वीडियो वायरल करने की धमकी दे, पैसे भी मांगे




तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर खुद को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर से फोन आने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। तेज प्रताप यादव ने लिखा कि आज दोपहर 3:11 बजे मोबाइल नंबर 7520322647 से उन्हें फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा बताया। तेज प्रताप के मुताबिक, फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का प्रयास किया। पार्टी के दूसरे लोगों को भी फोन करने का आरोप तेज प्रताप ने दावा किया कि संबंधित व्यक्ति जनशक्ति जनता दल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी फोन कर परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को धमकियां दी जा रही हैं और वीडियो वायरल करने की बात कहकर कथित तौर पर पैसे की मांग की जा रही है। सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग तेज प्रताप यादव ने सरकार और प्रशासन से मोबाइल नंबर की तत्काल जांच कर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार शीघ्र और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही अपने और पार्टी से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में कहा कि धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *