![]()
गयाजी में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। लाश की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। मृतक कौन है, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। उसकी पहचान में पुलिस जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। मौत का कारण पता लगा रही पुलिस पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल युवक की मौत को लेकर है। प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है।
पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास भी छानबीन की गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद लोगों से घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक यहां तक कैसे पहुंचा। वह अकेला था या उसके साथ कोई और भी था। इन सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है। पहचान के बाद खुलेगा मौत का राज मुफस्सिल थाने के इंस्पेक्टर देवराज इंद्र ने बताया कि पहचान होने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है।
वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस पहचान कराने के साथ घटना की पूरी कड़ी भी जोड़ने में जुटी है।
Source link
गयाजी में रेलवे ट्रैक पर मिली डेड बॉडी:शख्स की पहचान में जुटी पुलिस, हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही पुलिस
