![]()
चंडीगढ़ से लेडी पंजाबी इन्फ्लुएंसर को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। 2 युवकों ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और जबरन गाड़ी में डालकर मोरिंड की तरफ ले गए। जहां रास्ते में पहले उन्होंने पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की पिटाई की। फिर उसे शहतूत के पेड़ पर बांधकर जला दिया। किसी जानकार ने कंबल से आग बुझाकर मनजीत को मोरिंडा के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले मोहाली और फिर चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया। जहां करीब 2 महीने तक वह बेहोश पड़ी रही। होश आने पर उसने परिवार को पूरी कहानी बताई। हालांकि दावा किया जा रहा है कि तब खरड़ पुलिस ने उसके बयान नहीं लिए। इसके बाद 26 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर किडनैपिंग और हत्या का केस दर्ज कर उसे ले जाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं खरड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा मामला चंडीगढ़ का था, इस वजह से उनकी टीम ने मृतका की मां की मदद कर चंडीगढ़ पुलिस में FIR दर्ज कराई। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला …
मोहाली पुलिस बोली- हमने ही चंडीगढ़ में FIR कराई
इस बारे में मोहाली के DSP (खरड़) इशान सिंगला ने कहा कि इस मामले में खरड़ पुलिस में पीड़ित परिवार को पूर्ण सहयोग दिया है। यहां तक कि एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भी सदर खरड़ थाना से एएसआई को सेक्टर 34 थाने भेजा गया था। वारदात के संबंध में खरड़ पुलिस को इनफार्मेशन मिली लेकिन घटनास्थल चंडीगढ़ से संबंधित होने के चलते कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस की बनती थी इसलिए खरड़ पुलिस में पीड़िता की मां को पूर्ण सहयोग दिया और संबंधित थाने ले जाकर बयान दर्ज करवाएं और चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
Source link
चंडीगढ़ में पंजाबी इन्फ्लुएंसर की किडनैप कर हत्या:गाड़ी में डालकर पंजाब लाए, पेड़ से बांध आग लगाई; मोहाली पुलिस ने बयान नहीं लिए
