Headlines

भागलपुर में अनाथालय के बच्चों संग संचिता बसु का रक्षाबंधन:बोलीं- बच्चों को अकेला महसूस न हो, इसलिए आई; ट्रस्ट ने एक्ट्रेस को किया सम्मानित




भागलपुर में एक अनाथालय में फिल्म एक्ट्रेस संचिता बसु रक्षाबंधन के मौके पर पहुंची। एक्ट्रेस ने यहां मौजूद बच्चों को राखियां बांधी। इसके बाद एक्ट्रेस ने बच्चों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। इसके बाद एक्ट्रेस ने बच्चों के साथ बैठकर खाना भी खाया। दरअसल, नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राची सेवा ट्रस्ट की पहल पर फिल्म एक्ट्रेस संचिता बसु यहां बच्चों से मिलने पहुंचीं थी। ट्रस्ट की सदस्य संचिता बसु ने अनाथालय के बच्चों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधने के बाद बच्चों के चेहरे खिल उठे, जिससे अनाथालय का माहौल खुशनुमा हो गया। संचिता बसु ने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ त्योहार की खुशियां शेयर कीं। राखी बांधने के बाद संचिता बसु ने बच्चों के साथ बैठकर खाना भी खाया। यह क्षण बच्चों के लिए यादगार रहा, जिससे अनाथालय का वातावरण कुछ समय के लिए पारिवारिक उत्सव जैसा महसूस हुआ। समाज में तुम अकेले नहीं… बच्चों को ये महसूस कराना था उद्देश्य इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यह महसूस कराना था कि वे समाज में अकेले नहीं हैं। प्राची सेवा ट्रस्ट ने इस पहल के जरिए यह संदेश दिया कि रिश्ते केवल रक्त संबंधों पर आधारित नहीं होते, बल्कि प्रेम, संवेदना और अपनत्व से भी बनते हैं। बच्चों के साथ बिताए गए इन पलों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता मानी गई। बच्चों के बीच आने के लिए संचिता बसु का किया सम्मान कार्यक्रम के दौरान रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने संचिता बसु को सम्मानित किया और उन्हें स्मारिका भेंट की। उन्होंने प्राची सेवा ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के जरूरतमंद और वंचित बच्चों के जीवन में खुशी और सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं। प्राची सेवा ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों तक पहुंचना, उनकी मदद करना और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरना है। इसी उद्देश्य के तहत समय-समय पर सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संचिता ने टिक टॉक से करियर की शुरुआत की थी टिक टॉक से अपने करियर की शुरुआत करने वाली संचिता बसु फिल्मी दुनिया में धमाल मचा रही हैं। भागलपुर के तिलकामांझी की रहने वाली संचिता का पैतृक गांव सहरसा के सलखुआ प्रखंड स्थित महादेवमठ में है। शुरू में टिकटाक वीडियो बनाना शुरू किया, जिसकी काफी प्रशंसा हुई। इसके बाद फिल्मों का ऑफर आने लगा। उनका जन्म सहरसा में हुआ। लेकिन भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कूल से उन्होंने 10वीं पास की। 2022 में तेलुगू फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ से बड़े पर्दे पर उन्हें ब्रेक मिला था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *