Headlines

Delhi Model Muskan Murder Case


नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एनकाउंटर के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।  - Dainik Bhaskar

एनकाउंटर के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

दिल्ली में 21 साल की मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार रात वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसे घेरा तो इमरान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 साल का इमरान बुधवार शाम मुस्कान के घर पहुंचा था। उस वक्त 21 साल की मुस्कान घर में अकेली थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद इमरान ने चाकू से मुस्कान पर कई वार किए और फरार हो गया। गंभीर हालत में मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इमरान ने 4 और पुलिस ने 7 गोलियां चलाईं; घटनाक्रम

  • मुस्कान का फोन लेकर भागा: इमरान बुधवार शाम भागते समय मुस्कान का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे से फोन बरामद कर लिया। उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के नांगल इलाके में पाई गई थी।
  • पूरे जिले में चेकपॉइंट: इस घटना के बाद, पूरे जिले में बैरिकेड और चेकपॉइंट लगाए गए और इमरान को ढूंढ़ने के लिए टीमें तैनात की गईं। इमरान लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदलता रहा।
  • CCTV की मदद से इमरान को ढूंढ़ा: दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से इमरान को राजौरी गार्डन में खोजा गया। जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, तो उसने पिस्तौल से 4 गोलियां चलाईं।
  • इमरान के पैर में तीन गोलियां लगीं: पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घायल कर दिया और हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने चार गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस ने सात गोलियां चलाईं, जिससे इमरान के पैर में तीन गोलियां लगीं।

CCTV में मुस्कान के घर के दाखिल होता दिखा इमरान

पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में इमरान शाम करीब 5:40 बजे मुस्कान की बिल्डिंग में दाखिल होता दिखाई दिया था। घर में काम करने वाली महिला ने मुस्कान को दूसरी मंजिल पर घायल हालत में देखा और उसके परिवार को जानकारी दी थी।

शाम 7:24 बजे तिलक नगर थाने में चाकू से हमला किए जाने की PCR कॉल मिली। मुस्कान के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया। उसने भी इमरान पर शक जताया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए करीब 15 टीमें बनाई थीं।

एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भर्ती आरोपी इमरान।

एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भर्ती आरोपी इमरान।

दूसरे युवक से बात करने पर नाराज था इमरान

पुलिस के मुताबिक, मुस्कान दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में सेकेंड ईयर की छात्रा थी और पश्चिमी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी। इमरान से उसकी पहली मुलाकात डेढ़ साल पहले जिम में हुई थी, जहां वह ट्रेनर था।

जांच में पता चला कि इमरान पिछले करीब दो महीने से मुस्कान से नाराज था। पुलिस को शक है कि मुस्कान के किसी दूसरे युवक से बात करने को लेकर आरोपी गुस्से में था।

इमरान और मुस्कान 20 अगस्त को एक होटल में भी मिले थे। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था और वारदात के पीछे असल वजह क्या थी।

————————-

यह खबर भी पढ़ें…

डॉक्टर की घर में हत्या, बेटा घायल मिला; आरोपी डॉक्टर पत्नी बॉडी के पास मोबाइल चलाती रही

कर्नाटक के धारवाड़ में बुधवार को 45 साल के डॉक्टर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) किरण होन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। उनके 8 साल के बेटे पर भी चाकू से हमला किया गया। इस वारदात के वीडियो सामने आए। इसमें डॉ. होन्नावर और उनका बेटा फर्श पर खून से लथपथ पड़े दिख रहे हैं। होन्नावर की पत्नी डॉक्टर प्रियंका बिस्तर पर मोबाइल फोन चलाती दिखाई दे रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *