Headlines

सुपौल में DM ने पेड़ को बांधा रक्षा सूत्र:महिलाओं ने न्यायिक पदाधिकारियों को राखी बांधी, पर्यावरण संरक्षण का संदेश




सुपौल में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। चिल्ड्रेन पार्क में जिला स्तरीय ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ मनाया गया। वहीं, सिविल कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रक्षाबंधन का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित वृक्ष सुरक्षा दिवस कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार ने पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त ने भी वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। लगातार देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कार्यक्रम के माध्यम से आमलोगों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। इनकी रक्षा करना केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए भी जरूरी है। आमलोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में ‘वृक्षों की रक्षा, जीवन की सुरक्षा’ और ‘वृक्ष हैं तो जीवन है’ का संदेश दिया गया। एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं इधर, सिविल कोर्ट परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम में न्यायालय की महिला पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय और प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार समेत उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी व न्यायालय कर्मी मौजूद रहे। न्यायिक पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के साथ आपसी सम्मान, सहयोग, सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *