Headlines

15 लाख के 102 खोए मोबाइल लौटाए:मोतिहारी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मालिकों को दिए फोन




मोतिहारी पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 15 लाख के 102 खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं सहित सभी मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। जिन लोगों के मोबाइल खो गए थे, उन्होंने ‘संचार साथी’ पोर्टल/ऐप के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने अब तक 21 फेज में लगभग 6 करोड़ के स्मार्टफोन मालिकों को लौटाए हैं। मोतिहारी पुलिस का आभार व्यक्त किया पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिला पुलिस की आईटी सेल ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। लगातार प्रयासों और तकनीकी विश्लेषण के बाद टीम ने कुल 102 मोबाइल फोन बरामद किए। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने मोतिहारी पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल फोन दोबारा मिल पाएगा। संचार साथी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील इस अवसर पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लाखों रुपये मूल्य के ये 102 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और आधुनिक तकनीक के उपयोग से यह सफलता मिली है। एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत ‘संचार साथी’ पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई कर सके। पुलिस की इस पहल ने लोगों के बीच भरोसा और खुशी दोनों बढ़ाई है। कार्यक्रम में मौजूद मोबाइल उपभोक्ताओं ने मोतिहारी पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया और पुलिस टीम के कार्यों की प्रशंसा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *