Headlines

आलोक हत्याकांड में विकास यादव दोषी:मधुबनी कोर्ट अदालत 28 नवंबर को सजा सुनाएगी




मधुबनी में आलोक कुमार यादव हत्याकांड में अदालत ने विकास यादव को दोषी ठहराया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय की अदालत ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला दिया। सजा पर सुनवाई 28 नवंबर को होगी।
लोक अभियोजक शिवशंकर प्रसाद राय ने शुक्रवार शाम बताया कि अभियोजन पक्ष ने अदालत में मामले से जुड़े तथ्य और साक्ष्य रखे। उन्होंने विकास यादव को कड़ी सजा देने की मांग की।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 15 जून 2024 को कोतवाली चौक के पास दिनदहाड़े आलोक कुमार यादव पर चाकू से हमला किया गया था। उनकी मौत हो गई थी।
आलोक यादव उर्फ आलोक रंजन मूल रूप से पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के रहने वाले थे। वह कई साल से मधुबनी के प्रगति नगर मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहे थे।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, रंगदारी नहीं देने पर हत्या की गई थी। कोतवाली चौक से पश्चिम दोमंठा जाने वाली सड़क पर रेलवे गुमटी के पूरब आलोक यादव पर चाकू से हमला हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *