![]()
बेतिया| बाल दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने अनाथ बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अर्चना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम कुमारबाग थाना स्थित अनाथ बच्चों के बीच पहुंची। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच अपनापन महसूस कराने का प्रयास किया। बाल दिवस के मौके पर बच्चों के बीच पहुंची पुलिस टीम ने उनके साथ खुशियों के पल साझा किए। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही सबसे अनमोल उपहार है। बच्चों के चेहरे पर खुशी लाना और उन्हें समाज में अपनापन महसूस कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
Source link
बाल दिवस पर अनाथ बच्चों के बीच पहुंची पुलिस एसएसपी के निर्देश पर बच्चों संग बिताया समय
