Headlines

पूर्व मंत्री ने छठ घाटों की तैयारियां देखीं:नवादा में राजवल्लभ प्रसाद यादव ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया




नवादा में छठ महापर्व को लेकर विभिन्न घाटों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी बीच पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव ने केना स्थित खुटिया सराय छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नए छठ घाट का भी निर्माण कराया गया है। कई घाटों पर व्यवस्था का लिया जायजा मोती बीघा से लेकर नवादा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर घाट तक विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जदयू विधायक विभा देवी और MLC अशोक यादव भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। प्रिंस कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सभी प्रमुख घाटों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और विश्वास का प्रतीक है। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। नवादा के विभिन्न घाटों पर छठ को लेकर उत्साह का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर की गई तैयारियों के बीच श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *