Headlines

समस्तीपुर:घाट बनाने वक्त पोखर में डूबा 10वीं का छात्र:बीआरबी कॉलेज के पास दोस्तों के साथ गया था, SDRF कर रही तलाश




समस्तीपुर। शहर के बीआरबी कॉलेज स्थित पोखर में शुक्रवार को छठ घाट बनाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूधारा वार्ड संख्या-40 निवासी रामू दास के पुत्र गोलू कुमार (16) के रूप में हुई है। वह दसवीं कक्षा का छात्र है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर पोखर में उसकी तलाश शुरू कराई गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था। दोस्तों के साथ घाट बनाने पहुंचा था किशोर जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व को लेकर शहर के बीआरबी कॉलेज स्थित पोखर में घाट बनाने का काम चल रहा था। इसी सिलसिले में शुक्रवार को गोलू कुमार भी अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा था। सभी छठ घाट बनाने में जुटे थे। इसी दौरान चर्चा है कि गोलू सीढ़ी से फिसलकर पोखर में चला गया। वहां गहरा पानी होने के कारण वह डूबने लगा और देखते ही देखते लापता हो गया। गोलू को डूबता देखकर उसके दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर से किशोर की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस के बाद SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने पोखर में उतरकर किशोर की तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद पोखर के आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, किशोर के लापता होने की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार गोलू के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष बोले- तलाश जारी है मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि छठ घाट बनाने के दौरान एक किशोर के पोखर में डूबने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रही है। एसडीआरएफ की टीम की मदद से पोखर में लापता किशोर की तलाश कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *