![]()
कैमूर में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी कुमार अनुराग और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने चांद, चैनपुर, भभुआ और मोहनिया के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। जिले में 300 से अधिक घाट हैं, जिनमें 147 को प्रमुख घाट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और निगरानी के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि जिले में 300 से अधिक छठ घाट हैं। इनमें करीब 100 घाट भभुआ अनुमंडल और 47 से 50 घाट मोहनिया अनुमंडल में हैं। पूजा समितियां प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियां कर रही हैं। अधिकारियों को सभी घाटों पर जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। सभी घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे। प्रमुख घाटों और तालाबों में भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशासन ने घाटों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई है। इसके लिए दंडाधिकारियों और पूजा समितियों को भी निर्देश दिए गए हैं। भभुआ और मोहनिया में अतिरिक्त पुलिस बल एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मुख्यालय से मिले अतिरिक्त पुलिस बल को संवेदनशीलता के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है। भभुआ और मोहनिया थानों को 100 से 150 अतिरिक्त पुलिसकर्मी दिए गए हैं। सभी थानों में शांति समिति की बैठकें भी पूरी हो चुकी हैं। आपात स्थिति के लिए क्यूआरटी तैयार आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम (QRT) बनाई गई है। जिला नियंत्रण कक्ष में रिजर्व गोताखोर भी रखे जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। अर्घ्य के समय बड़े वाहनों पर रोक चांदनी चौक पर जाम की समस्या से निपटने के लिए अर्घ्य के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके लिए सीओ और एसडीपीओ की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया जाएगा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
Source link
कैमूर के 147 प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम:ड्रोन से होगी निगरानी; 100 से 150 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात
