Headlines

4 महीने पहले गैंगरेप,अब छत से फेंककर हत्या की कोशिश:बेगूसराय में पीड़िता बोली- केस वापस लेने की धमकी देते थे; प्राइवेट पार्ट में डाला था कारतूस




बेगूसराय में एक गैंगरेप पीड़िता की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। सदर अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट पीड़िता ने बताया कि सोमवार की देर रात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने उसे उसके मकान के फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया था। मामला चकिया थाना क्षेत्र का है। घटना में महिला को सिर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां से मंगलवार देर शाम उसे घर भेज दिया गया। पीड़िता ने बताया कि इसी साल जून में मेरे साथ 5 आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। चार आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वो लगातार मुझे और पत्नी को केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए, सोमवार की देर रात क्या हुआ? पीड़िता के मुताबिक, इसी साल 11 जून की रात आरोपियों ने मेरे साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद कुल 5 में से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चारों आरोपी जेल में हैं। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसी ने मुझे और मेरे पति को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता का पति बोला- देर रात कुछ बदमाश घर पहुंचे थे पीड़िता के पति ने बताया कि सोमवार देर रात अचानक कुछ बदमाश मेरे घर के दरवाजे पर पहुंचे थे। मेरे भाइयों का भी घर आसपास ही है। बदमाशों ने पहले बगल में रहने वाले बड़े भाई के घर का दरवाजा बंद कर दिया और अंधेरे में छिप गए। कुछ देर बाद बड़े भाई की पत्नी यानी भाभी ने दरवाजा खोलने के लिए मेरी पत्नी को फोन किया। मेरी पत्नी जैसे कमरे से बाहर निकली, अंधेरे में मौजूद दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और घर की छत पर ले गए। यहां से करीब 15 फीट नीचे मेरी पत्नी को हत्या की नीयत से फेंक दिया। पीड़िता के पति ने बताया कि मैं सो रहा था। जैसे ही नीचे फेंके जाने के बाद पत्नी से शोर मचाया, मेरी आंख खुली और मैं बाहर गया, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता के पति ने कहा- बदमाश घर के आसपास घूमते थे पीड़िता के पति के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले और गैंगरेप की घटना के बाद से अक्सर कुछ बदमाश मेरे घर के आसपास घूमते रहते थे। पत्नी और मुझे गंदी-गंदी गालियां देते थे, देख लेने की धमकी देते थे। ये लोग कहते थे कि अगर केस नहीं उठाया तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। पीड़िता को मिली थी 3 लाख की सहायता राशि, ये पैसे भी मांग रहे थे बदमाश पीड़िता के पति के मुताबिक, गैंगरेप की घटना के बाद प्रशासन की ओर से तीन लाख रुपए की आर्थिक मदद की गई थी। कुछ और लोग वारदात के बाद जून, जुलाई में घर आए थे, उन्होंने भी कुछ मदद की थी। उन्होंने बताया कि इस रकम को लेकर बदमाशों का कहना है कि तुम्हारे पास 35 लाख रुपए हैं। वो मुझे दो। गैंगरेप के बाद पीड़िता की देवरानी ने घटना की रात की कहानी बताई थी… देवरानी ने कहा था: “11 जून की रात करीब 12 बजे जब हमने आंगन के बाथरूम में देखा, तो वह हाथ-मुंह बंधी हालत में बैठी हुई थी और उसके दोनों पैर टॉयलेट की सीट के अंदर थे। जब उसे बाहर निकाला गया, तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। छाती, पेट और जांघ पर ब्लेड मारे जाने के निशान थे।” देवरानी के मुताबिक, “घर आने पर पीड़िता लगातार जलन और दर्द की शिकायत कर रही थी। बाथरूम में जब उसने खुद अंदर उंगली डाली, तो ठोस चीज का आभास हुआ और उंगली के सहारे खुद से एक लकड़ी बाहर निकली। इसके बाद गांव की दाई (डिलीवरी कराने वाली महिला) को बुलाया गया, जिसने अंदर कुछ और होने की बात कहकर हाथ लगाने से मना कर दिया। तब अस्पताल जाने पर पत्थर निकलने की बात सामने आई थी।” एक नामजद आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी घटना को लेकर मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में नामजद भोगल कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *