Headlines

दरभंगा- सुपौल बाजार से तीन नाबालिग बच्चियां गायब:दीपावली की खरीदारी के लिए बस स्टैंड की ओर निकली थीं, FIR के बाद तलाश में जुटी पुलिस




दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार हाटगाछी से तीन नाबालिग बच्चियों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बच्चियां 7 नवंबर की शाम घर से सामान खरीदने के लिए बस स्टैंड की ओर निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बिरौल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश में जुट गई है। शाम 5 बजे घर से निकली थीं नाबालिग पीड़ित पिता श्याम सहनी के आवेदन के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी और 10 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के साथ उनके भाई शम्भू सहनी की 12 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी 7 नवंबर की शाम करीब पांच बजे घर से निकली थीं। शाम सात बजे तक तीनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद सुपौल बाजार, बस स्टैंड, जीरात, करकौली और 17 नंबर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की गई। रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। फोटो के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस मामले में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की अनुसंधान शुरू कर दी गई है। बच्चियों की तस्वीर आसपास के थानों में भेजी गई है। पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रही है। तीनों बच्चियों के अचानक लापता होने से परिवार में बेचैनी का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या बिरौल थाना को सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *