कायाकल्प अभियान से बदल रही शिक्षा की तस्वीर



भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी जिले के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और उन्हें स्वच्छ, सुंदर व आकर्षक बनाने की दिशा में कायाकल्प अभियान के तहत विशेष पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर संचालित इस अभियान के माध्यम से विद्यालयों के भवनों, कक्षाओं और परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। साथ ही आवश्यक मरम्मत कार्य कर शैक्षणिक संस्थानों को नया स्वरूप देने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों में साफ-सफाई, भवनों का रंग-रोगन, कक्षाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य केवल विद्यालयों की बाहरी सुंदरता बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *