![]()
सिटी रिपोर्टर|मोतिहारी डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने तीन दिनों के भीतर दूसरी बार बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर, दोनों प्लेटफॉर्म, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिया कि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी लगातार उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से दी जाए ताकि यात्रियों में किसी प्रकार का भ्रम न रहे। यात्रियों के बैठने, पेयजल और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। त्योहार के दौरान प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के सहयोग से स्टेशन के दोनों तरफ प्रवेश द्वार के बगल में अस्थाई होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जा रहा है। एसपी ने प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर मोतिहारी पुलिस ने विशेष पहल की है। इसके तहत रात में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को नशाखुरानी, झपटमारी और असामाजिक तत्वों से बचाने के लिए मुफ्त नाइट बस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्मों के बाहर उपलब्ध रहेगी।
Source link
यात्री सुरक्षा सर्वोपरि, भीड़ नियंत्रण के लिए बन रहा अस्थाई होल्डिंग एरिया
