Headlines

अडाणी ने ‌4 उत्तराधिकारी चुने, इनमें 2 बेटे, 2 भतीजे:₹27 लाख करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं; बिजनेस कब सौंपेंगे, यह नहीं बताया




अडाणी ग्रुप के संस्थापक व अध्यक्ष 64 वर्षीय गौतम अडाणी अपने व्यापारिक साम्राज्य की बागडोर चार पारिवारिक सदस्यों की एक चुनिंदा टीम को सौंपेंगे। इस टीम में उनके दो बेटे करण और जीत तथा दो भतीजे प्रणव और सागर शामिल हैं। इन्हें पूर्ण नियंत्रण कब सौंपा जाएगा, यह अभी तय नहीं है। अडाणी ने फॉर्च्यून इंडिया से विशेष बातचीत में कहा, ‘अगली पीढ़ी को नेतृत्व विरासत में नहीं मिलता है। उन्हें इसे अर्जित करने की जिम्मेदारी विरासत में मिलती है।’ भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड अडाणी ग्रुप की एक दर्जन कंपनियों का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। व्यक्तिगत संपत्ति करीब 10.11 लाख करोड़ रुपए है। प्रणव सबसे बड़े, ग्रुप से जुड़े 27 साल हो गए 1. करण अडाणी (बड़े बेटे, उम्र- 39 साल) 2009 में मुंद्रा पोर्ट पर बतौर कार्यकारी ग्रुप से जुड़े थे। 2016 में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के सीईओ बने। हाल में कंपनी ने ‘इवोस’ का करीब 2.41 लाख करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया। 2. जीत अडाणी (छोटे बेटे, उम्र- 29 साल) 2019 में ग्रुप से जुड़े। ग्रुप के सीएफओ के कार्यालय से करियर शुरू किया था। अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) में निदेशक हैं, जो आठ हवाई अड्डों के संचालन का काम संभालती है। 3. प्रणव अडाणी (भतीजे, उम्र- 48 साल) अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक और एग्रो, ऑयल एंड गैस के प्रबंध निदेशक हैं। प्रणव ने अपनी नेतृत्व यात्रा 1999 में एग्री-कमोडिटी संयुक्त उद्यम ‘अडाणी विल्मर’ के साथ शुरू की थी। 4. सागर अडाणी (भतीजे, उम्र- 32 साल) अडाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक। अर्थशास्त्र में स्नातक के बाद 2015 में ग्रुप से जुड़े। उन्हें अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के पूरे सौर और पवन पोर्टफोलियो के निर्माण का श्रेय दिया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *