Headlines

जमीन विवाद में घायल बुजुर्ग की इलाज के समय मौत:बेतिया के सोमगढ़ गांव में पट्टीदारों पर हमले का आरोप




बेतिया जिले के साठी थाना क्षेत्र के सोमगढ़ गांव में जमीन विवाद के दौरान घायल 65 वर्षीय गौरीशंकर दूबे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पट्टीदारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंभीर रूप से घायल हो गए थे घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गौरीशंकर दूबे घर के पास थे, तभी उनके पट्टीदारों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्हें घेरकर पीटा गया। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी परिजन उन्हें इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि इससे पहले भी गौरीशंकर दूबे के साथ मारपीट हुई थी और इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *