Headlines

मुजफ्फरपुर- DRI, STF ने 10 करोड़ की नेपाली चरस पकड़ी:एक तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाकर गुजरात पहुंचाना था खेप; आरोपी से पूछताछ जारी




मुजफ्फरपुर DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) और STF की संयुक्त टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में छापा मारकर 10 किलो नेपाली चरस जब्त की। टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चरस नेपाल से लाई गई थी और बस से गुजरात पहुंचाई जानी थी। तस्कर उत्तर प्रदेश के बस्ती होते हुए गुजरात के पाटन जिले जा रहा था। तस्करी की सूचना मिलने के बाद टीम ने डुमरिया घाट में उसे पकड़ लिया। पूर्वी चंपारण के केसरिया का रहने वाला है पकड़ा गया तस्कर गिरफ्तार तस्कर की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी राजेश कुमार सहनी के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 10 किलो नेपाली चरस मिली। टीम ने चरस जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच जारी है। एजेंसियां पता लगा रही हैं कि चरस कहां से लाई गई थी, तस्करी में कौन-कौन शामिल था और गुजरात में इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *