![]()
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बेतिया नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवअधिग्रहित वार्डों के छठ घाटों की सफाई, समतलीकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। घरदान पोखरा और पोखरभिंडा घाट का निरीक्षण महापौर ने वार्ड संख्या 37 स्थित घरदान पोखरा और वार्ड संख्या 33 के पोखरभिंडा छठ घाट सहित अन्य स्थलों पर चल रहे कार्यों को देखा। इस दौरान सफाई, मिट्टी भराई, घाटों के समतलीकरण और सौंदर्यीकरण की स्थिति की जानकारी ली। झाड़ियों की सफाई और समतलीकरण का निर्देश निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मियों को अगले तीन से चार दिनों में सभी घाटों की तैयारी गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर उगी घास-फूस और झाड़ियों को हटाने, जलाशयों के आसपास फैली गंदगी साफ करने और मिट्टी भराई कर असमतल जगहों को समतल बनाने को कहा। संवेदनशील घाटों पर होगी बैरिकेडिंग महापौर ने घरदान पोखरा सहित अन्य संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग कराने और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दुर्घटना का सामना न करना पड़े। महापौर ने कहा कि छठ महापर्व पर स्वच्छता, सुविधा और सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन का प्रयास है कि नवअधिग्रहित वार्डों के श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलें और सभी घाटों पर शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में पर्व संपन्न हो।
Source link
छठ घाट 3-4 दिनों में पूरा करने का निर्देश:मेयर ने नए अधिग्रहित वार्डों के घाटों का किया इंस्पेक्शन
