नई दिल्ली8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। सोना 2,507 रुपए चढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है। चांदी 1,167 रुपए चढ़कर 1.87 लाख रुपए पर हो गई है।
वहीं, भारत की टेलीकॉम संस्था ‘ट्राई’ (TRAI) ने ऐसे नए नियम बनाने की सिफारिश की है, जिससे आपका स्मार्टफोन सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़ सकेगा।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. सोना आज 2507 रुपए महंगा, ₹1.44 लाख पहुंचा: चांदी 1167 रुपए बढ़कर 1.87 लाख पहुंची; जानें अपने शहर के दाम

धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,507 रुपए चढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
इससे पहले 4 नवंबर को यह 1.42 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 1,167 रुपए चढ़कर 1.87 लाख रुपए पर हो गई है, जो बुधवार को 1.86 लाख रुपए पर थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. स्मार्टफोन में बिना मोबाइल टावर के नेटवर्क मिलेगा: ट्राई ने सैटेलाइट D2D सर्विस को मंजूरी दी; 20 साल के लिए लाइसेंस मिलेगा

अब पहाड़ों, जंगलों या दूर-दराज के इलाकों में मोबाइल टावर न होने पर भी आपके फोन में नेटवर्क गायब नहीं होगा।
भारत की टेलीकॉम संस्था ‘ट्राई’ (TRAI) ने ऐसे नए नियम बनाने की सिफारिश की है, जिससे आपका स्मार्टफोन सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़ सकेगा।
इस नई व्यवस्था में टेलीकॉम कंपनियों जैसे जियो या एयरटेल को खुद का महंगा सैटेलाइट सिस्टम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. यूजर्स की पोस्ट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जिम्मेदार होंगे: सरकार नियम बदल सकती है; फेसबुक, इंस्टाग्राम और X की कानूनी सुरक्षा हटाने की तैयारी

केंद्र सरकार फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा खत्म करने पर विचार कर रही है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IT मंत्रालय ने सोशल मीडिया नियमों में बदलाव पर चर्चा शुरू की है। इसके तहत यूजर्स की पोस्ट, वीडियो और कमेंट के लिए प्लेटफॉर्म्स को भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
अभी IT एक्ट की धारा 79 के तहत इन कंपनियों को ‘सेफ हार्बर’ सुरक्षा मिलती है। इसके तहत यूजर्स की पोस्ट और कमेंट के लिए कंपनियों को सीधे जिम्मेदार नहीं माना जाता।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. मेटा ने कर्मचारियों से नौकरी छोड़ने को कहा: 80% सैलरी के साथ एग्जिट पैकेज मिलेगा, कंपनी ट्रेनिंग और बिजनेस शुरू करने में भी मदद करेगी

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी मेटा भी अपने खर्चे घटाने और कर्मचारियों की संख्या कम करने में जुट गई है।
फ्रांसीसी मीडिया ला लेत्रे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने फ्रांस में काम करने वाले कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट यानी अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है।
हाल ही में हजारों लोगों को निकालने के बाद, अब कंपनी चुनिंदा कर्मचारियों को मुआवजा देकर खुद इस्तीफा देने का ऑप्शन दे रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. टाइटन का मुनाफा दूसरी तिमाही में 54% बढ़कर ₹1,722 करोड़: टोटल इनकम 25% बढ़ी, मजबूत डिमांड का फायदा मिला; नोएल टाटा 12 नवंबर 2026 को रिटायर होंगे

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन ने 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे आज 5 नवंबर को जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 54% बढ़कर 1,722 करोड़ रुपए रहा।
पिछले साल इसी तिमाही यानी Q2FY26 में कंपनी को 1,120 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। ज्वेलरी, प्रीमियम घड़ियों और आईवियर की मजबूत डिमांड की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. धनतेरस से पहले सेंसेक्स 2009, निफ्टी 576 अंक उछला: साल की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त; अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार समेत 4 वजह

धनतेरस से एक दिन पहले आज 5 नवंबर को सेंसेक्स 2009 अंक या 2.60% चढ़कर 79,310 पर बंद हुआ। इसे तेजी से निवेशकों की दौलत ₹8 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई।
निफ्टी में भी 576 अंक या 2.40% की तेजी रही, ये 24,537 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ने 4 सितंबर के बाद पहली बार 24 हजार का आंकड़ा पार किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



