Headlines

DM और SSP ने पूर्णिया में फ्लैग मार्च किया:धनतेरस, दिवाली और छठ पर सुरक्षा के लिए बाजारों और संवेदनशील इलाकों में निकले




धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए पूर्णिया जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। डीएम अंशुल कुमार और एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में फ्लैग मार्च किया।

टीम ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। प्रशासन ने त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह मार्च निकाला। आर एन शाह चौक से भट्टा बाज़ार तक दिखा फ्लैग मार्च शहर के आर एक शाह चौक पर पूर्णिया डीएम, पूर्णिया एसएसपी, एसडीपीओ 1, एसडीएम, नगर आयुक्त सहित वरीय अधिकारी एक जुट हुआ । भारी संख्या में पुलिस बल के साथ ये फ्लैग मार्च निकाला गया। आर एन शॉ चौक से निकला यह फ्लैग मार्च शहर के सबसे मुख्य भट्टा बाज़ार पहुंचा, जहां बाज़ार की भीड़ में लोगों के बीच प्रशासनिक मौजूदगी दिखाई दी। इस दरमियान पुलिस बल के जवान के साथ साथ वरीय प्रशासनिक अधिकारी हर मुख्य मार्ग से गुज़रे। नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना मुख्य उद्देश्य : DM फ्लैग मार्च के दौरान पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने पूर्णिया वासियों को आगामी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस बल, जिला प्रशासन और नगर निगम की पूरी टीम सुरक्षा के दृष्टिकोण से फ्लैग मार्च निकाल रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल पैदा करना है।

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार त्योहारों के इस माहौल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और आम लोग सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं अनुभव ले रहे हैं। 650 अतिरिक्त बल तैनात, देर रात तक गश्त और समन्वित सुरक्षा : एसएसपी

पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय से जिला पुलिस को अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। पुलिस मुख्यालय से हमें लगभग 650 अतिरिक्त बल मिला है, जिनकी प्रतिनियुक्ति विभिन्न स्थानों पर कर दी गई है। दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों, ज्वेलरी शॉप्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास तैनात किया गया है। व्यावसायिक संगठनों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।

रात्रि गश्ति और ज़ीरो टॉलरेंस पर जोर

एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रोजाना रात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके अलावा छठ महापर्व के अंत तक जिले भर में एक्टिव पुलिस पेट्रोलिंग जारी रहेगी, ताकि चोरी, छिनतई या किसी भी अप्रिय घटना को पूरी तरह से रोका जा सके।

प्रशासन की पूर्णिया वासियों से अपील

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों, सर्राफा बाजार और पूजा घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *