![]()
कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में सकरी पोखरा के पास रेलवे ट्रैक किनारे 28 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के बिदुरी गांव निवासी रामदुलार सिंह के बेटे रामप्रवेश के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल सकरी गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, रामप्रवेश करीब एक महीने बाद ससुराल गया था। उसके पिता रामदुलार सिंह ने बताया कि कुछ समय से बेटे और बहू के बीच पारिवारिक अनबन चल रही थी। दोनों के बीच विवाद होता था। सरपंच और ग्रामीणों ने कराया था समझौता रामदुलार सिंह के अनुसार, पहले दोनों के बीच विवाद को लेकर गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने मध्यस्थता कर समझौता कराया था। इसके बाद रामप्रवेश काम के सिलसिले में बाहर चला गया था। करीब एक महीने बाद ससुराल पक्ष ने फोन कर उसे वापस बुलाया था। बेटे के बारे में पूछने पर मिली जानकारी पिता ने बताया कि जब उन्होंने बेटे के बारे में पूछा तो सास ने बताया कि वह सो रहा है और किसी से बात नहीं कर रहा। इसके बाद परिवार को रामप्रवेश की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने रेल हादसे में मौत बताया कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि सकरी पोखरा के पास रेलवे ट्रैक किनारे रेल हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने पर होगी आगे की जांच थानाध्यक्ष के मुताबिक, परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैमूर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला:पिता ने पारिवारिक विवाद की बात बताई, पुलिस ने हादसा बताया
