![]()
अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। इसमें जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए लोगों की 57 शिकायतें सुनी गईं। सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद, बिजली बिल में गड़बड़ी, आवास योजना, आग से हुए नुकसान और मुआवजे से जुड़ी रहीं। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सोनपुर, भरगामा के हरिश्चंद्र मंडल ने घर में आग लगने से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की। वहीं, इटहरा, अररिया के नरेश कुमार विश्वास ने अररिया-सुपौल बड़ी रेल परियोजना के निर्माण के दौरान मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप बसमतिया, नरपतगंज के अब्दुल खालिक ने आवास योजना के नाम पर फर्जी जियो टैगिंग कर पैसे वसूलने की शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। बिजली बिल और जमीन विवाद की शिकायत जोकीहाट के मोहम्मद नौशाद ने बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए सुधार की मांग की। वहीं, महलगांव, जोकीहाट के भोला शाह ने जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। कई अन्य लोगों ने रखीं समस्याएं जनता दरबार में भूषण भगत, शीला देवी, सुधीर ऋषिदेव, नसीम अहमद और रंजीत यादव सहित अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा। तय समय में शिकायतों के निपटारे का निर्देश डीएम विनोद दूहन ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा करें। अनावश्यक देरी से बचने और आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
Source link
अररिया डीएम के जनता दरबार में पहुंचीं 57 शिकायतें:जमीन विवाद, बिजली बिल और आवास योजना में गड़बड़ी के मामले आए
