![]()
धनतेरस पर मुंगेर के बाजार खरीदारी के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटने और कारोबार होने की उम्मीद है। आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और घरेलू सामान की दुकानों को सजाया गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए तैयारियां की हैं। आभूषण कारोबारी निखिल कुमार सोनी ने बताया कि इस साल बाढ़ से कई जिलों पर असर पड़ा है। इसके बावजूद उन्हें धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सोने की कीमतें घटी हाल के दिनों में सोने की कीमतें घटी हैं, जिससे ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। उन्हें सोने-चांदी के आभूषणों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार अमित के मुताबिक, बाजार में ग्राहकों का अच्छा रुझान है। वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग है। व्यापारियों के लिए साल का अहम मौका बर्तन कारोबारी विशाल कुमार ने बताया कि धनतेरस व्यापारियों के लिए साल का सबसे अहम मौका होता है। एक दिन के कारोबार के लिए वे पिछले एक महीने से तैयारी कर रहे हैं। उन्हें इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस और दीपावली पर गुड़ और चीनी से बने पारंपरिक खिलौनों की भी मांग रहती है। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को प्रसाद के रूप में इन खिलौनों का भोग लगाया जाता है। मुंगेर में बने इन खिलौनों की मांग आसपास के जिलों के साथ दूसरे राज्यों में भी है। बाजार में चीनी के खिलौने 90 से 100 रुपये और गुड़ के खिलौने 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
Source link
धनतेरस पर मुंगेर में 1500 बाइक बिकने की उम्मीद:आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों की दुकानों में सजावट; गुड़-चीनी के खिलौनों की मांग
