Headlines

जितना में गांजा-गोगो के साथ दुकानदार गिरफ्तार:पुलिस ने छापेमारी कर की कार्रवाई, 100 ग्राम मादक पदार्थ बरामद




पूर्वी चंपारण के जितना थाना पुलिस ने आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ एवं दिवाली को शांतिपूर्ण तथा नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों व मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब सूखे नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए एक व्यक्ति को मादक पदार्थों की खेप के साथ रंगेहाथ दबोच लिया गया। थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न पान-गुटखा की गुमटियों व संदिग्ध दुकानों की तलाशी ली। जांच के क्रम में एक गुमटी से पुलिस को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान उमेश कुमार, पिता राजेंद्र प्रसाद, साकिन- बनकटवा, थाना- जितना, जिला- पूर्वी चंपारण के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान गुमटी से 100 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और नशे के उपयोग में लाया जाने वाला 64 पीस ‘गोगो’ (रोलिंग पेपर) विधिवत जब्त किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर सूखे नशे और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *