Headlines

नमक की बोरियों के नीचे छिपी शराब पकड़ाई:जमुई में ऑटो से 180 बोतल मिलीं, चालक गिरफ्तार




जमुई में उत्पाद विभाग की टीम ने चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के पटना मोड़ जंगल के पास ऑटो से 180 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी। शराब नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर गिरिडीह से गिद्धौर ले जाई जा रही थी। टीम ने चालक को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा निवासी मोहन यादव के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जब्त शराब की कुल मात्रा 67.500 लीटर बताई गई है। ऑटो को संदेह के आधार पर रोका उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार 1 के नेतृत्व में टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान नमक की बोरियां लदे ऑटो को संदेह के आधार पर रोका गया। बोरियां हटाकर जांच करने पर नीचे अंग्रेजी शराब मिली। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एएसआई महेंद्र कुमार की टीम ने की। शराब गिरिडीह जिले के बेंगाबाद से जमुई के गिद्धौर ले जाई जा रही थी। जांच से बचने के लिए नमक की बोरियों के नीचे शराब छिपाई गई थी। चालक से पूछताछ कर रही पुलिस उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। शराब किसके कहने पर लाई गई और तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *